भोपाल | देश की राजधानी से होकर देश की आर्थिक राजधानी के बीच आज से एक और नई राजधानी ट्रैन आज से पटरियों पर दौड़ेगी ये ट्रैन मप्र से होते हुए दिल्ली-मुंबई के बीच चलने वाली पहली राजधानी एक्सप्रेस है। ये ट्रैन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से शुरू होकर कल्याण, नासिक, जलगांव, खंडवा, भोपाल, झांसी, आगरा होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह दो बड़े राज्यों मप्र व उप्र से गुजरेगी। इस ट्रेन में एक फर्स्ट एसी, तीन एसी-2 टायर, 8 एसी-3 टायर व एक पैंट्री कार होगी। शनिवार को दोपहर बाद 2.50 बजे निकलेगी और हजरत निजामुद्दीन अगले दिन सुबह 10.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह हर गुरुवार और रविवार को हजरत निजामुद्दीन से दोपहर बाद 4.15 बजे निकलेगी और मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर अगले दिन दोपहर 11.55 पर पहुंचेगी।