Sunday, October 19

औद्योगिक नगर विकास के लिए प्रेशर जरूरी है औद्योगिक विकास से ही जिले की मांग को मिलेगा बल

गंजबासौदा। गंजबासौदा और बरेठ के बीच औद्योगिक नगर की बसावट एक दशक पूर्व ही कर दी गई थी। लेकिन लोगों ने प्लाट तो खरीदे लेकिन यूनिट का आरंभ आज तक नहीं किय ागया है। हाल ही जिला औद्योगिक विकास विभाग द्वारा यूनिटधारियों को छह माह में यूनिट खड़ी करने की चेतावनी दी है। जो सार्थक और समयानुकूल भी है। कारण गंजबासौदा का जितना अपने स्तर पर विकास होना हो चुका है। लेकिन बरेठ रोड पर बाजार तो आगे बढ़ा लेकिन औद्योगिक ढंाचा जस का तस बर्बाद सा पड़ा हुआ है। इस बीच जहां औद्योगिक यूनिट स्थापित करना चाह रहे व्यापारियों की दुविधाओं और सुविधाओं पर मानवीय आधार पर जल्द विचार किया जाना चाहिए। वहीं विकास से जुड़ी नवीन कृषि मंडी को भी जल्द कंजना पठार पर शुरू किया जाना चाहिए। साथ ही इस क्षेत्र में पुलिस चौकी और बैंकों को पहुंचाना सार्थक व व्यवहारिक पहल होगी। बैंकें पहुंचेंंगी तो किसानों और व्यापारियों को सुरक्षा का मु द्दा अपने आप सुलझाने लायक बन सकेगा।