Sunday, October 19

देश में कई ऐसी जगह हैं, जहां कोई मुख्यमंत्री कभी नहीं जाता

vidisha sanchi

भोपाल। देश में कई ऐसी जगह हैं, जहां कोई मुख्यमंत्री कभी नहीं जाता। जो भी मुख्यमंत्री इस मिथक को तोड़कर यहां गया है, उसकी कुर्सी चली गई है। भले ही यह संयोग हो, लेकिन यहां जाने से कतराते हैं सीएम। एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीएम बनने के बाद कभी सांची के स्तूप और अशोक नगर नहीं गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी नोएडा नहीं जाते। इसके अलावा कई ऐसी जगह हैं, जहां मुख्यमंत्री या तो नहीं जाते तो हैं, लेकिन रात को रुकते नहीं…

आइए, आपको इन दिलचस्प फैक्ट्स से वाकिफ कराते हैं। मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई इलाके हैं जहां कोई मुख्यमंत्री कभी नहीं जाता। कुछ लोगों ने इस मिथक को तोड़ने के लिए प्रयास किया भी तो उनके साथ कुछ न कुछ गलत ज़रूर हुआ है। हालांकि, पूछे जाने पर कोई स्पष्ट वजह नहीं बताता, लेकिन इन क्षेत्रों को लेकर इनमें दहशत है।