अनाज तिलहन व्यापार संघ के चुनाव रविवार को कशमकश के बीच हुए। संघ के अध्यक्ष पद के लिए राधेश्याम माहेश्वरी ने निवर्तमान अध्यक्ष विनोद जैन को पराजित कर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर बृजेश जैन उपाध्यक्ष, महामंत्री पद के लिए महेंद्र जैन और कोषाध्यक्ष पद पर विजय अग्रवाल जीत दर्ज कराई है। इनके साथ ही व्यापार महासंघ प्रतिनिधि पद के लिए अनिल शर्मा, राकेश बंसल, सुरेश अग्रवाल व विनोद कुमार जैन चुने गए हैं। रविवार सुबह से शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया शाम 7 बजे तक चली। जीत की घोषणा के बाद निर्वाचित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।
कृषि उपज मंडी परिसर के अनाज तिलहन व्यापार संघ कार्यालय में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हुई। शुरुआत में मतदान काफी धीमा चला लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद व्यापारियों का उत्साह देखने को मिला। दोपहर 3 बजे तक चली वोटिंग में 296 में सदस्यों में से 283 मतदाताओं ने अपने वोट दिए। 14 वोट निरस्त हो गए। वोटिंग समाप्त होने के बाद शाम 4 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई।
मतदाताओं को रिझाने चली जोड़तोड़: मदतान के दौरान भी उम्मीदवार वोटरों काे अपने पक्ष में करने में लगे हुए थे। जोड़-तोड़ का भी माहौल नजर आया।