Sunday, October 19

फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 2-3 मई को गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ को लेकर जानकारी दी है।‌ जिसके अनुसार 2 मई को पश्चिमी हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर पहाड़ी क्षेत्रों पर पड़ेगा। ‌ सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 2 और 3 मई तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है । अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में कानपुर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलने की संभावना है। बुधवार को भी बादलों की आवाज आई बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान में हल्के-फुल्के बादल रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में बुधवार को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। हल्के-फुल्के बादल रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी।