Tuesday, September 23

भाजपा ने की पांच मंडलों की कार्यकारणी घोषित, बनाए गए छह उपाध्यक्ष

जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन की सहमति से लखनादौन विधानसभा के पांच मंडल लखनादौन, आदेगांव, धूमा, कहानी एवं नागनदेवरी मंडल अध्यक्षों द्वारा मंडल कार्यकारणी घोषित कर दी है। घंसौर एवं केदारपुर मंडलों की कार्यकारणी पिछले दिनों घोषित कर दी गई थी। घोषित कार्यकारणी में पदाधिकारियों सहित कार्यसमिति में 61 सदस्यों का समावेश है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सभी से पद और पार्टी की गरिमा के अनुकूल जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करने की अपेक्षा जताई है। लखनादौन भाजपा मंडल अध्यक्ष अजेन्द्र गोल्हानी ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष एड. अमित केशरवानी गनेशगंज, रूकमणी डीएल नामी करनपुर, जगदीश पटेल मोहगांव कलां, वसंती श्रीराम पटेल सारसडोल, लेखराम पटेल चुरका एवं अतुल यादव पालका को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। मुकेश अग्रवाल लखनादौन एवं विजय जैन लखनादौन को महामंत्री का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा अन्य पदों पर नियुक्ति की गई है। वहीं आदेगांव मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलेश बैसले ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष नेहा नेमा आदेगांव, महेश साहू आदेगांव, राकेश पाराशर पाटन, लेखराम कुशवाहा अटारी, मोती सराठे आदेगांव एवं कामता पटेल मढ़ी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सचिन पाटकर आदेगांव एवं उस्मान मरकाम औरापानी महामंत्री का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा अन्य पदों पर नियुक्ति की गई है। वहीं धूमा मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सोनू पाराशर ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष यदुकिशोर यादव सनाईडोंगरी, मोतीलाल काकोडिय़ा बंजारी, संतोष यादव पुनवारा, शिवरतन साहू धूमा, विनय चौकसे मढ़देवरी एवं संदीप राजपूत घोघरीकला को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दशरथ कुमरे घूरवाड़ा एवं सौरभ बंटी विश्रोई ककरतला को महमंत्री को बनाया है। इसके अलावा अन्य पदों पर नियुक्ति की गई है। कहानी मंडल के भाजपा मंडल अध्यक्ष ममलेश पटेल ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष रोहित उइके (अंटी) कहानी, भीमसिंह गुर्जर सलेमा, ममता ठाकुर कहानी, भगवानदास शिवहारे मेहता, बुद्धूलाल कौरेती लावेसर्रा एवं डिमाक चंद सकरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। कृष्णा बाई गुमास्ता हिंगवान एवं धर्मेन्द्र सोनी कहानी को महामंत्री का दायित्व सौंपा है।
नागनदेवरी मंडल की भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पटेल ने अपनी मंडल कार्यसमिति में 6 उपाध्यक्ष मुकेश पटेल नागनदेवरी, नेमसिंह परते जमखार, जुनारीलाल उईके समनापुर, नंदराम पटेल खूंट खमरिया, दिलीप इरपाचे मोहगांव खुर्द एवं गीता रवि साहू बंधा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। रामस्वरूप यादव धनककड़ी एवं दिनेश कुमार डहेरिया गाडरवाड़ा को महामंत्री का दायित्व सौंपा है। इसके अलावा अन्य पदों पर नियुक्ति की गई है।