
भजनलाल सरकार ने इस साल के बजट में सवा लाख पदों पर सरकारी भर्तियों की घोषणा कर बेरोजगारों को उम्मीद तो दी है, लेकिन विभागवार पदों की संख्या स्पष्ट नहीं करने से राजस्थान के 30 लाख से अधिक बेरोजगार असमंजस में हैं। बेरोजगारों को शिक्षा, चिकित्सा, राजस्व और ऊर्जा सहित विभिन्न विभागों में बड़ी भर्तियों का इंतजार है, लेकिन भर्तियों का कैलेंडर जारी नहीं होने से उम्मीदवार असमंजस में हैं। बेरोजगारों की मांग है कि सरकार को बजट में घोषित सवा लाख भर्तियों का विभागवार कैलेंडर जारी करना चाहिए, ताकि वे अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें।
प्रदेश में 53 हजार से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पिछले साल से अटकी हुई है। सरकार अब इस साल परीक्षा कराने का दावा कर रही है।
सफाई कर्मचारियों की भर्ती पिछले ढाई साल से नियमों में उलझी हुई है। सरकार ने नियम कई बार बदले, अनुभव प्रमाण-पत्रों को लेकर कई नगर निकायों में विवाद के बाद भर्ती रद्द कर दी गई। सरकार नए पैटर्न के तहत भर्ती करा रही है।
परीक्षा का नाम – तारीखजेल प्रहरी भर्ती – 9, 11 व 12 अप्रेल
पटवार भर्ती –10 व 11 मई
सीएचओ भर्ती – 6 जून
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती – 11 व 12 जुलाई
पुस्तकालयाध्यक्ष भर्ती – 22 जुलाई
प्लाटून कमांडर भर्ती – 11 व 12 अगस्त
प्रयोगशाला सहायक भर्ती – 2, 3 व 4 नवंबर
समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) – 26 दिसंबर
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती – 25 जनवरी 2026
समान पात्रता परीक्षा (सी. सेकंडरी) – 20 फरवरी 2026
महिला पर्यवेक्षक भर्ती – 8 मार्च 2026।