
तरिक्ष में समय-समय पर कई दुर्लभ खगोलीय घटनाएं देखने को मिलती हैं। अंतरिक्ष में होने वाली घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होने वाला है। मंगलवार को सौरमंडल में ग्रहों का अलाइनमेंट यानि ग्रहों की परेड होने वाली है।
आज सात ग्रह शनि, बुध, शुक्र, वरुण, बृहस्पति और मंगल, यूरेनस (अरुण) सभी ग्रह एक साथ सीधी रेखा में दिखाई देंगे। खगोल वैज्ञानिकों ने इस घटना को दुर्लभ ग्रह संयोग बताया है जिसे नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। ऐसे में यह घटना खगोलीय घटनाओं में रूचि में रखने वालों के लिए अद्भुत घटना होगी। 28 फरवरी को सूर्यास्त के 45 मिनट बाद सौर मंडल में होने वाले इस दुर्लभ घटना को देखा जा सकेगा। सात ग्रहों के एक साथ होने वाले परेड के अद्भुत नजारे को आम जनता रोशनी से दूर खुले आसमान में अपनी आंखों से देख सकेंगे।
इस घटना में बृहस्पति, शुक्र और मंगल और शनि को आसानी से देखा जा सकेगा वहीं बुध, वरूण, अरूण की चमक कम होने व पृथ्वी से दूर होने की वजह से टेलीस्कोप की आवश्यकता पड़ेगी। विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्व में मंगल, दक्षिण-पूर्व में बृहस्पति तथा वरूण और शुक्र, शनि, अरुण और पश्चिम में नजर आएंगे।