Monday, September 22

दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे 29 प्रत्याशी कभी स्कूल नहीं गए है। उन्होंने खुद को असाक्षर बताया है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित होंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR)’ ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया है कि दिल्ली चुनाव लड़ रहे 699 प्रत्याशियों में से 46 प्रतिशत ने 5वीं से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 

बता दें कि इसके अलावा 322 प्रत्याशियों ने खुद को ग्रैजुएट या इससे अधिक पढ़ा लिखा बताया है। इसमें 126 स्नातक, 84 स्नातक पेशेवर और 104 स्नातकोत्तर हैं। आठ उम्मीदवारों के पास डॉक्टरेट की डिग्री है। वहीं 18 उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा भी है, जिसमें उन्होंने तकनीकी या व्यावसायिक विशेषज्ञता प्राप्त की हुई है। 29 उम्मीदवारों ने खुद को असाक्षर बताया है। वहीं 6 प्रत्याशियों ने अपने को सिर्फ साक्षर लिखा है। 
गहन विश्लेषण से अन्य कई बातें भी सामने आई है। दरअसल, स्नातक पेशेवरों की संख्या 62 से बढ़कर 84 और स्नातकोत्तर प्रत्याशियों की संख्या 90 से बढ़कर 104 हो गई है। हालांकि डॉक्टरेट की डिग्री रखने वाले प्रत्याशियों की संख्या में कमी हुई है। ये 11 से घटकर 8 हो गई है। इसके अलावा असाक्षर प्रत्याशियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। यह 16 से बढ़कर 29 हो गई है।