Monday, September 22

छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एक मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया।

छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। एक मुठभेड़ में पुलिस ने दो नक्सलियों को मार गिराया और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद किए गए हथियारों में AK-47 और INSAS राइफल्स का जखीरा शामिल है। यह कार्रवाई झारखंड के चतरा जिले में हुई, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ काफी देर तक चली। राज्य पुलिस और सुरक्षा बलों ने यह ऑपरेशन खुफिया जानकारी के आधार पर अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को झारखंड के बोकारो में मुठभेड़ में कम से कम दो नक्सली मारे गए। एके 47 और इंसास राइफल जैसे कई हथियार बरामद किए गए। अभियान जारी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़ में 16 माओवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई है।
एसपी राखेचा ने बताया कि यह देश की सबसे बड़ी मुठभेड़ों में से एक है, क्योंकि प्रतिबंधित माओवादी संगठन के केंद्रीय समिति (सीसी) के सदस्य जय राम उर्फ ​​चलपथी की मौत हो गई है। आमतौर पर केंद्रीय समिति के सदस्य या तो स्वाभाविक मौत मरते हैं या शायद ही कभी गिरफ्तार होते हैं। मुठभेड़ में सीसी सदस्य को मारना एक बड़ी उपलब्धि है।