Friday, November 7

सोना अब तक के सर्वाधिक 78,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

सोने के दाम ने गुरुवार को नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। सोना अब तक के सर्वाधिक 78,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अगस्त में जहां सोने का भाव 69,500 रुपए था, उसमें एक महीने में ही 5 हजार रुपए की वृद्धि हुई है। जिले के सराफा कारोबारियों का अनुमान है कि दीपावली तक सोना और निखरकर 84 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध ने सोने  के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। इधर, चांदी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। दीपावली के ठीक पहले सोने के दाम की छलांग का असर बाजार पर पड़ सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए सराफा कारोबारियों ने विभिन्न ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने का निर्णय लिया है।