केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी कामगारों को खुशखबरी दी है। सरकार ने परिवर्तनशील महंगाई भत्ते (VDA) में संशोधन कर विभिन्न श्रेणियों की न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी की है। बढ़ी दरों के अनुसार सबसे निचली श्रेणी में न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपए प्रतिदिन हो गई है। नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। नतम मजदूरी दरों को कौशल स्तर- अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और उच्च कुशल के साथ-साथ भौगोलिक क्षेत्र- A, B और C के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। इसका लाभ केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में भवन निर्माण, लोडिंग और अनलोडिंग, वॉच एंड वार्ड, सफाई, हाउसकीपिंग, खनन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे श्रमिकों को मिलेगा।