Monday, September 22

Anshuman Gaekwad Passed Away: भारत के पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ का ब्लड कैंसर से निधन, खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर

भारत के पूर्व क्रिकेटर 71 वर्षीय अंशुमन गायकवाड़ का 31 जुलाई की रात निधन हो गया। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे बुधवार की रात उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई क्रिकेटरों ने उनके निधन पर अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर 71 वर्षीय अंशुमन गायकवाड़ का 31 जुलाई की रात निधन हो गया। गायकवाड़ लंबे समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और लंदन में इलाज करा रहे थे। कुछ ही दिन पहले पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल के अनुरोध पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उन्‍हें एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की थी। हालांकि जटिल बीमारी से लड़ते हुए उन्‍होंने बुधवार की रात अंतिम सांस ली। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई क्रिकेटरों ने उनके निधन पर अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है।