Tuesday, September 23

विदिशा-परशुराम जन्मोत्सव:विशाल वाहन रैली निकाली गई।

bpl-n2575469-largeविदिशा। सोमवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत दूसरे दिन युवा ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली परशुराम चौक(पेढ़ी चौराहे) से शुरू हुई।

इस मौके पर युवाओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। रैली को पंडित नंदकिशोर शास्त्री, कांग्रेस नेता शशांक भार्गव एवं सीएसपी नागेंद्र पटेरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का बरईपुरा चौराहे पर स्वागत किया गया।

मोहनगिरी स्थित ब्राह्मण धर्मशाला ब्रह्म भवन पहुंचकर रैली का समापन हुआ। इस मौके पर भगवान परशुराम की आरती की गई और प्रसादी वितरण किया गया। धर्मशाला में वाहन रैली का स्वागत गोविंद देवलिया, गोवर्धन राजोरिया, सुरेशबाबू पाठक द्वारा किया गया। इस मौके पर परिषद के प्रदेशाध्यक्ष मानवेंद्र शर्मा ने कहाकि हमें मिलकर संगठन को मजबूत करना है। कलयुग में संगठन की ताकत सबसे बड़ी ताकत है।
वाहन रैली में विजय दीक्षित, अजय कटारे, श्याममोहन शर्मा, रविकांत शर्मा, जितेंद्र तिवारी, उदयभानु शर्मा, अभिषेक शर्मा, अभिनय तिवारी, विकास तिवारी, राजदीप शर्मा, कपिल दुबे, अविनाश पचौरी, आकाशदीप शर्मा, अंकितकृष्ण शास्त्री, राजेंद्र शर्मा, राहुल शर्मा, विवेक शर्मा, सुयश भार्गव, दीपक दुबे, अन्नू शर्मा, पंडित सुमित वैद्य सहित कई शामिल थे। संजय पुरोहित, संजीव शर्मा और राजीव शर्मा ने आखिर में सभी का आभार माना। रैली के पहले नेशनल केप्सूल के एमडी राकेश शर्मा और हीरेश शर्मा द्वारा हेलमेट निशुल्क वितरित किए गए। इसका मकसद था कि युवाओं में ट्रैफिक सेंस पैदा हो और वे सुरक्षा को लेकर जागरुक रहें।