मध्यप्रदेश में भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी बुंदेलखंड की धरती पर सक्रियता बढ़ा दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को सागर में थे। उन्होंने यहां आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार से लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर भी कई हमले किए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अभी शाह मध्यप्रदेश आए थे तो उन्होंने 53 सालों का हमसे हिसाब मांगा है। इस पर खड़गे ने कहा कि मैं हिसाब देता हूं। एक व्यक्ति 20 साल से हुकूमत कर रहा है फिर भी मध्यप्रदेश पिछड़ा हुआ है। मोदीजी कई साल गुजरात में हुकूमत की और केंद्र में 9 साल हो गए। 24 साल तो मोदीजी के हो गए। हमसे 53 साल का हिसाब मांगते हैं, उससे आधा तो 24 साल इनके हो गए।
खड़गे ने कहा कि हमने जो किया वो सबके सामने हैं। गौरजी ने जो किया, विश्वविद्यालय का काम क्या मोदी जी ने किया। मोदीजी के वक्त में हुआ। मैं बताना चाहता हूं कि बीजेपी हमेशा जनादेश का अपमान करती है। मध्यप्रदेश हम जीते, हमारी बहुमत थी, हमारे मुख्यमंत्री कमलनाथजी थे, यहां बहुत सारे नेता बैठे हैं। हम जीते, लोकतंत्र के उसूलों के अनुसार जीते, लेकिन उसे छीन लिया। और लोकतंत्र की बात करते हैं। एक तरफ कहते हैं हम बहुत स्वच्छ और अच्छी छवि रखकर पालिटिक्स करते हैं, दूसरी तरफ लोगों को पैसा देकर, किसी को डराकर, किसी को सीबीआई, किसी को इडी और विजिलेंस का डर दिखाकर आज हुकमत बनाए हैं। कुछ नहीं मिला तो दंगे कराते हैं। यहां अवैध सरकार बनी है। खरगे ने कहा कि कमलनाथ जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। यह धरती क्रांति वीरों और दान वीरों की है। बुन्देलखंड की आन बान शान है। खड़गे ने घोषणा की कि संत रविदासजी के नाम से हम देश का पहला विश्वविद्यालय सागर में बनाएंगे।
कांग्रेस के कारण ही आप पीएम बने
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस को गालियां दिए बगैर उनको खाना हजम नहीं होता। वो कहते हैं कि कांग्रेस ने इतने सालों किया ही क्या है। खड़गे ने कहा कि हमने जो भी कुछ किया, उसकी बदौलत तो आप प्रधानमंत्री बने। मध्यप्रदेश में भी चौहान बने। यह हमारी देन है। आजादी के लड़ने वाले क्या उस वक्त थे। क्या मोदीजी शाह उस समय पैदा हो गए थे। आजादी तो हम लाए, लोकतंत्र हम लाए, संविधान हमने बनाया, इसके बावजूद भी हमसे पूछते हैं कि आपने किया ही क्या है। जैसा मध्यप्रदेश में सरकार बनी, वैसे ही कर्नाटक में भी बना ली।
और क्या बोले खड़गे
खड़गे ने कहा कि रविदासजी कहते थे कि किसी की पूजा इसलिए नहीं करो कि वो ऊंचे पद पर है। वो चाहते थे कि जहां कोई भूखा नहीं रहे, छुआछूत का भाव न हो। ऐसा चाहूं राज मैं मिले सबन को अन्न, छोटे-बड़े सब सम बसे, रविदासा रहें प्रसन्न।
कमलनाथ जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। इसलिए उनका नाम आखिरी में नाथ है। कमल को मैं छोड़ देता हूं, नाथ को पकड़ता हूं। नाथ मतलब संत। ये नाथ को आपको जिताना है।
कमलाथ बोले एमपी भ्रष्टाचार में नंबर-1
इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड की हीरों की भूमि से राबिदास, महावीर और डॉ हरि सिंह को प्रमाण करता हूँ। मध्यप्रदेश, भ्रस्टाचार, बेरोजगारी में नंबर बन हैं। अब मध्य्प्रदेश भ्रष्टाचार प्रदेश बन गया है। प्रदेश के नव जवानों को बेरोजगार देखकर दुख होता है। शिबरसज जी 18 साल बाद बहनें याद आई, किसान याद आये। कर्मचारी याद आये। आपको सब चुनाव के समय ही याद आता है। राहुल गांघी ने बुंदेलखंड पैकेज दिया। किसानों का कर्जा माफ किया। गौशाला बनाई। यह रिपोर्ट कार्ड मांगते है। मैं जानता से निवेदन करता हूँ इन्हें बाहर का रास्ता दिखाने है। यह प्रदेश के भविष्य का चुमाव है। आप सच्चई का साथ दीजिये। शिवराज की झूठ की मशीन चलेगी। आप घोषणा कर रहे हैं आपने 18 साल के पाप धो राघव हैं। आप एक्टिंग अच्छी करते हैं। मुम्बई जाइये और प्रदेश का नाम रोशन करिये। भाजपा ने प्रदेश के सागर की जनता पर सबसे ज्यादा अत्याचार किया। आप मतदान करते समय इसे याद रखेल
सज्जन ने किया हमला
सज्जन सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी-अमित शाह और शिवराज सिंह को संत रविदास, आम्बेडकर की याद आएगी। कर्नाटक की जनता ने सत्ता लोलुप पीएम की सत्ता को नकार दिया। मोदी जी याद रखना आदिवासी और दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। आप इनका स्वभिमान खरीद नहीं सकते।