Tuesday, September 23

गंजबासौदा- इस साल किसानों को सरकारी गेहूं खरीदी पर बोनस नहीं मिलेगा

bpl-n2335688-largeविकासखंड़ के पंजीकृत 7367 किसानों को अपनी उपज सरकारी केंद्रों पर लाने के लिए जल्दी ही एसएमएस मिलने लगेंगे। गेहूं खरीदी के लिए सरकारी तैयारियां शुरू हो गई हैं। विकासखंड में खोले जा रहे 17 खरीदी केंद्रों को 25 मार्च से काम करने के निर्देश दिए गए हैं । हालांकि विकास खंड में गेहूं की कटाई शुरू नहीं हुई है। मौसम ऐसा ही साफ बना रहा तो अगले आठ दिनों में गेहूं व चने की कटाई शुरु हो जाएगी। मौसम की स्थिति देख किसान भी जल्दी में हैं। उसका प्रयास है कि जल्द से जल्द फसल कट जाए इससे वे उसे सुरक्षित बाजार में बेचने के लिए ला सके।

नहीं मिलेगा बोनस

इस साल किसानों को सरकारी गेहूं खरीदी पर बोनस नहीं मिलेगा। उन्हें गेहूं बेचने पर सिर्फ 1450 रुपए प्रति क्विंटल का दाम मिलेगा। जबकि पिछले साल प्रदेश सरकार गेहूं खरीदी पर किसानों को 100 रुपए प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दे रही थी। इस साल किसानों को बोनस देना बंद कर दिया गया है।

फिलहाल ढाई लाख क्विंटल खरीदी का लक्ष्य

फिलहाल गेहूं खरीदी का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है। पिछले सालों की तरह इस बार गेहूं खरीदी का लक्ष्य ढ़ाई हजार क्विटल रखा गया है। इसी के मान से खरीदी की तैयारियां भी की गई हैं। केंद्रो के कर्मचारियों को उम्मीद है कि किसान नवरात्रि पर्व समाप्त होते- होते अपनी उपज लाना शुरु कर देंगे।

तैयार खड़े हैं हार्वेस्टर

पंजाब से आए हार्वेस्टर फसल काटने के लिए तैयार हैं। हार्वेस्टर मालिकों ेके पास किसानों की बुकिंग आ चुकी हैं। किसान भी इसी तैयारी में हैं कि जैसे ही फसल पूरी तरह पीली दिखाई देने लगे खेतों में हार्वेस्टर उतार दें। इस बार पंजाब से हार्वेस्टर बड़ी संख्या में आए हैं। कुछ हार्वेस्टर स्थानीय किसानों के भी है। इसके बाद भी उनकी कमी रहेगी। क्योंकि इस बार बाहर से मजदूर भी कम आए हैं। इस वजह से किसान भी कटाई के लिए मशीनों के भरोसे हैं।

25 मार्च से शुरू होगी गेहूं की खरीदी

विकास खंड के सभी 17 केंद्रो पर किसानों के गेहूं की खरीदी 25 मार्च से शुरु हो जाएगी। किसानों को केंद्रों से उनके मोबाइल पर एसएमएस मिलना शुरु हो जाएंगे। एके तिवारी, सहायक खाद्य अधिकारी गंजबासौदा