Sunday, October 19

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले – लोकतंत्र को खत्म कर रही है भाजपा, इसलिए हम कर रहे हैं विरोध

लोकसभा से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निष्कासन के विरोध में सोमवार को कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस सांसदों के अलावा कुछ अन्य विपक्षी नेताओं ने भी काले कपड़े धारण किए। इस बीच विपक्षी सदस्यों ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा उनके कक्ष में बुलाई गई बैठक में हिस्सा लिया और सदन में एक संयुक्त रणनीति पर विचार.विमर्श किया। नाराज कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए रणनीति बना रही है। भाजपा और पीएम मोदी पर बरसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। नरेंद्र मोदी जी लोकतंत्र नहीं चाहते, इसलिए हम विरोध कर रहे हैं। हमारी संयुक्त संसदीय समिति की मांग भी नहीं मानी जा रही। हम चाहते हैं कि सत्य बाहर आए। मोदी को चुनौती देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहाकि, अगर उनके मोदी पास ऐसा कोई जादू है कि 2.5 साल में 12 लाख करोड़ बन सकते हैं। वह हम देश के लोगों को बताएंगे। इसमें निजी धरना क्या है। हम जनता, लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। जो लोग इस मुहिम का समर्थन कर रहे हैं उनका धन्यवाद करता हूं।