केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक मामला सामने आया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिनों के पुणे दौरे पर हैं। अमित शाह के काफिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे के करीबी होने का दावा करने वाला एक अनजान शख्स घुस गए। इस शख्स की गतिविधि पर आईबी की टीम की नजर गई। इसके तुरंत बाद ही इसे पकड़ा गया। पुणे पुलिस ने इस शख्स को हिरासत में ले लिया है। इस शख्स का नाम सोमेश धुमाल बताया जा रहा है।
एकनाथ शिंदे का करीबी होने का दावा कर रहा शख्स काफिले में घुसा
केंद्रीय मंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों के सिलसिले में दो दिनों के दौरे पर हैं। इसी दौरान इस संदिग्ध युवक ने स्थानीय पुलिस को तो यह चकमा देकर काफिल के अंदर घुस गया। आरोपी ने सीएम शिंदे और सांसद श्रीकांत शिंदे के करीबी होने की बात कही थी। इनर सर्किल में मौजूद आईबी के अधिकारियों को चकमा नहीं दे पाया। उनको शख्स की गतिविधियों पर शक हो गया। इसके बाद इस युवक स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस ने की संदिग्ध शख्स से पूछताछ
चतुर्श्रुंगी पुलिस ने इस युवक को पिंपरी चिंचवड को सौंप दिया है। इसे जे डबल्यू मेरेट होटल से पकड़ा गया है। सोमेश धुमाल काफिले में क्यों घुसा। वह किसकी गाड़ी में बैठा। काफिले में घुसकर वो क्या करना चाह रहा था। पुलिस इन सभी सवालों के जवाब हासिल करने की कोशिश में लगी हुई है।