वॉशिंगटन। इसे पहली नजर का प्यार ही कहेंगे। जब शेनॉन पॉल और सीमा ने पहली बार फिटनेस क्लास में एक-दूसरे को देखा तो साथ रहने का फैसला कर लिया। दोनों ने जून 2013 में समलैंगिक विवाह कर लिया था। यह अमेरिका के इतिहास में पहली भारतीय समलैंगिक शादी बन गई। लेकिन तब इस शादी की इतनी चर्चा नहीं हुई थी।बीते 21 जनवरी को शेनॉन ने एक बच्चे को जन्म दिया है। उसकी तस्वीर फेसबुक पर शेयर करने के बाद पहली बार भारतीय मीडिया में उनकी समलैंगिक शादी और तस्वीरों की चर्चा है। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।
इस शादी में डोली, मेहंदी, फेरे सबकुछ भारतीय रस्मों के साथ हुए। वहीं किस, वाइन, डांस और रिंग सेरेमनी अमेरिकी संस्कृति की गवाह बनीं। शेनॉन और सीमा एक-दूसरे को पिछले छह साल से जानते थे। शेनॉन ने कहा कि वह पहली बार सीमा से एक बूट कैंप फिटनेस क्लास में मिली थी।
उसने बताया कि इसे पहली नजर का प्यार कह सकते हैं। क्लास में टीचिंग करती थी। मैंने अपनी दूसरी महिला साथी से कहा कि वह सीमा से शादी करने जा रही हैं। शेनॉन और सीमा की शादी की तस्वीरें फोटोग्राफर स्टेफ ग्रांट ने खींची हैं। वह एलजीबीटी वेडिंग्स के स्पेशलिस्ट हैं।
भारतीय डॉक्टर ने की गर्भधारण करने में मदद
इस लेस्बियन कपल ने गुजरात के आणंद शहर की प्रसिद्ध महिला डॉक्टर नयना पटेल के हॉस्पिटल में मातृत्व धारण करने की इच्छा व्यक्त की थी। बीते वर्ष मार्च महीने में यह कपल आणंद पहुंचा था। इस जोड़े की भावनाओं को समझते हुए नयना पटेल की टीम ने मैटरनिटी ट्रीटमेंट शुरू कर दी थी। टेस्ट ट्यूब की मदद से गर्भधारण कराया गया था। परिणामस्वरूप सीमा गर्भवती हुई और उसने बेटे को जन्म दिया।