Tuesday, September 23

मॉरिशस में मोदी ने की शिवजी की पूजा

modi-pooja_142614430पोर्ट लुईस. हिंद महासागर के तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरिशस पहुंचने के बाद गुरुवार को यहां के प्रसिद्ध गंगा तालाब जाकर भगवान शिव की पूजा की। पूजा से पहले उन्होंने मॉरिशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ से मुलाकात की। इसके बाद विश्व हिंदी सचिवालय का शिलान्यास करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”जब इंसान अपनी भाषा में बोलता है तो शब्द मुंह से नहीं दिल से निकलते हैं। मैं मॉरिशस को हिंदी सहेज कर रखने के लिए धन्यवाद देता हूं। मॉरिशस एक ऐसा देश है जिसका अपना हिंदी साहित्य है।कार्यक्रम में मॉरिशस के पीएम अनिरुद्ध जगन्नाथ ने हिंदी में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, ”छोटे भारत (मॉरिशस) का भारत माता को प्रणाम।” सेशल्स से सीधे मॉरिशस पहुंचे पीएम मोदी ने मॉरिशस की संसद को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी मॉरिशस के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे और महात्मा गांधी संस्थान भी जाएंगे। मॉरिशस के बाद पीएम मोदी श्रीलंका के लिए रवाना हो जाएंगेसमझौते पर किए हस्ताक्षर

इससे पहले पीएम मोदी ने इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए मॉरिशस को 50 करोड़ डॉलर का रियायती कर्ज देने की पेशकश की। बुधवार को मॉरिशस के साथ हुए समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, ‘मैं मॉरिशस के असैन्य इनफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर के रियायती कर्ज की पेशकश करके खुश हूं। हमारी मंशा मॉरिशस में जल्द से जल्द पेट्रोलियम भंडारण हेतु गोदाम बनाने की है।’ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मॉरिशस के प्रधानमंत्री जगन्नाथ ने कहा कि मोदी से बातचीत में उन्होंने मॉरिशस-भारत डबल टैक्सेशन अवॉइडेंस सिस्टम (डीटीएए) समझौते से संबंधित मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से अनुरोध किया है कि डीटीएए को पूरा समर्थन दें, क्योंकि यह वैश्विक व्यापार क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मोदी ने जगन्नाथ को आश्वासन दिया कि भारत उसके हितों के लिए कुछ भी हानिकर नहीं करेगा। मोदी ने यह भी कहा कि मॉरिशस ने कर मामले में भारत के साथ सूचनाएं साझा करने की पेशकश की है।