Tuesday, September 23

जनपद चुनाव : 4 पर भाजपा और कांग्रेस ने किया कब्जा, एक सीट पर निर्विरोध

1_1425971070 (1)– कुरवाई में प्रेमनारायण तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष बने, जीत के बाद निकला जुलूस

विदिशा। सोमवार को गंजबासौदा ब्लॉक को छोड़कर जिले के 6 जनपदों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। कुरवाई में भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रेमनारायण तिवारी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बाकी 5 ब्लॉकों में मतदान हुआ। जिले के 4 जनपदों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जीत मिली। वहीं 2 जनपदों के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली। जीत के बाद विजेताओं ने जुलूस निकाला।
जिले के 6 जनपदों में ही सुबह से गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। दोपहर 3 बजे तक जनपदों के चुनाव के रिजल्ट आना शुरू हो गए। विदिशा जनपद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के जैसे ही रिजल्ट आए वैसे ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू कर दी। विदिशा जनपद पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस की रामदेवी ठाकुर ने जीत दर्ज कर भाजपा के गढ़ में कब्जा जमाया है। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में रिजल्ट के लेकर शुरू से ही उत्सुकता बनी रही। बीच-बीच में कार्यकर्ता नारे लगाते रहे।
विदिशामें रामदेवी की जीत : विदिशाजनपद अध्यक्ष के लिए भाजपा ने नीलू रघुवंशी को अधिकृत किया था। वहीं कांग्रेस सेे पूर्व जनपद अध्यक्ष रणधीरसिंह ठाकुर की पत्नी रामदेवी ठाकुर मैदान में थीं। चुनाव में रामदेवी ठाकुर को 25 में से 15 मत मिले। वहीं नीलू रघुवंशी को 10 मत मिले। इस तरह विदिशा जनपद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। वहीं भाजपा समर्थित मनोज मैना को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।
जिले में कहां से कौन जीता 
ब्लॉक जीते समर्थित 
विदिशा रामदेवी ठाकुर कांग्रेस
ग्यारसपुर ममता कटारे कांग्रेस
कुरवाई प्रेमनारायण तिवारी भाजपा
सिरोंज जितेंद्रसिंह बघेल भाजपा
लटेरी माखनसिंह यादव भाजपा
नटेरन मंजू मैहर भाजपा : 15साल बाद हासिल हुई जीत :विदिशा जनपद अध्यक्ष पद पर कांग्रेस को 15 साल बाद मौका मिला है। पिछले चुनाव में भाजपा के अरविंद बघेल को जीत मिली थी। उससे पहले ज्योति शाह अध्यक्ष चुनी गईं थीं। उनसे पहले भाजपा के जमनाप्रसाद सोनकर अध्यक्ष थे।
डीजे पर नाचे कांग्रेसी : रामदेवीठाकुर की जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। जनपद कार्यालय के पास काफी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था। जीत के बाद कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद सिविल लाइंस रोड पर जुलूस निकाला गया। डीजे पर कांग्रेसी कार्यकर्ता नाचते हुए चल रहे थे।
गंजबासौदा में बाद में होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव : गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव कोर्ट के आदेश के बाद होंगे। अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था। इससे पहले भी यही आरक्षण था। इस मामले को लेकर प्रहलादसिंह रघुंवशी ने कोर्ट में याचिका लगाई थी। जिसके बाद यहां के चुनावों को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को चुनाव को लेकर बेसब्री से इंतजार है