बुलेटिन ऑफ अटॉमिक साइंटिस्ट्स की ओर से जारी एक नए इन्फोग्रैफिक के मुताबिक पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा अटॉमिक हथियार हैं। पिछले साल के आंकड़ों पर आधारित इस विश्लेषण में बताया गया है कि पाक के पास 120 परमाणु हथियार हैं जो भारत से 10 ज्यादा हैं।
1945 में शिकागो यूनिवर्सिटी ने इस बुलेटिन को शुरू किया था। इसी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मैनहटन प्रॉजेक्ट के तहत दुनिया के पहले परमाणु हथियार बनाने में मदद की थी। इस बुलेटिन के जरिए दुनिया के नौ परमाणु शक्ति संपन्न देशों के हथियारों की संख्या और इतिहास का अध्ययन किया जाता है।
न्यूकलियर नोटबुक इंटरऐक्टिव इन्फोग्रैफिक्स दिखाता है कि 1980 के दशक में दुनिया में 65 हजार से परमाणु हथियार थे जो अब गिरकर 10 हजार से कुछ ही ज्यादा रह गए हैं। हालांकि, परमाणु हथियार रखने वाले देशों की संख्या बढ़ी है।
इस वक्त रूस और अमेरिका के पास करीब पांच हजार हथियार हैं। फ्रांस के पास 300, चीन के पास 250, ब्रिटेन के पास 225 और इस्राएल के पास 80 परमाणु हथियार हैं।