Tuesday, September 23

कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी:विदिशा विधायक ने शिवराज को बताया शकुनी मामा, किसानों की फसल बीमा राशि का तुरंत भुगतान के लिए तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

विदिशा के शमशाबाद में कांग्रेस पार्टी के नेता सिन्धु विक्रम सिंह के नेतृत्व में विदिशा विधायक शशांक भार्गव सहित जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धरना देकर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के किसानों के समर्थन में फसल बीमा राशि के भुगतान के विरोध में महानीम चौराहे पर सांकेतिक चक्का जाम कर धरना दिया। किसानों की फसल बीमा राशि का तुरंत भुगतान करने के साथ अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

वहीं विदिशा विधायक शशांक भार्गव ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीमा कंपनी ने दो साल बाद बीमा राशि दी है। सरकार का उस पर कोई हक नहीं है। सरकार जबरन व्यवहार कर रही है। सरकार ने किसानों के खातों पर होल्ड लगवा दिया है। जिसका हम विरोध करते हैं और हम शकुनी मामा से प्रार्थना करते हैं कि किसानों को राहत देने के लिए उनके खातों पर से होल्ड हटवाए। जितनी भी बीमा राशि किसानों की आई है वो उनको दी जाए। वहीं कांग्रेस नेता सिंघु विक्रम सिंह ने बीमा के नाम पर किसानों के साथ भाजपा सरकार ने छलावा किया।

बीमा कंपनी ने जो राशि किसान को दी है। फसल बीमा राशि का किसानों को भुगतान ना करके बैंक द्वारा कर्ज में काटा जा रहा है जिसका किसान सहित कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध कर रही है। उसी को लेकर आज शमशाबाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिंधु विक्रम सिंह के नेतृत्व में किसानों की मांगों को लेकर महानीम चौराहे पर धरना प्रदर्शन चक्का जाम कर ज्ञापन सौंपा है।