भोपाल. मध्यप्रदेश मेडिकल काउंसिल ने शनिवार को प्रदेश के छह डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन तीन महीने से लेकर एक साल के लिए निलंबित कर दिए हैं। यह सभी डॉक्टर इस दौरान मरीजों का इलाज नहीं कर सकेंगे।
एमपी एमसी के अध्यक्ष डाॅ. केके ठस्सू ने बताया कि काउंसिल को दो साल में 14 डॉक्टरों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। जांच के बाद छह डॉक्टरों को अनएथिकल प्रैक्टिस के लिए दोषी माना गया। चार डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन 1 साल के लिए निलंबित किए हैं। शेष दो डॉक्टरों का तीन और छह महीने के लिए रजिस्ट्रेशन निलंबित किया है।
चिरायु अस्पताल के डॉ. उमेश सिन्हा को नौकरी से हटा दिया गया है। चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अजय गोयनका ने बताया कि डॉ. सिन्हा ने अपने डॉक्टर मित्र को झूठा सर्टिफिकेट दिया था। इस कारण संस्थान से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।