
मिर्जापुर स्थित अनाज मंडी में उपज की तौल करवाने के लिए किसानों को 2 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। मंडी में एक दिन में 22392 बोरी अनाज की आवक रही। इसमें सबसे ज्यादा 16389 बोरी गेहूं शामिल है। यहां मंडी में किसानों को न्यूनतम 1680 और अधिकतम 3625 रुपए प्रति क्विंटल के भाव मिल रहे हैं। चने की आवक मंडी में 4827 बोरी की रही। चने का भाव 4120 से लेकर 5253 तक चल रहा है। मसूर की आवक 950 बोरी की रही। मसूर के भाव भी 4120 से लेकर 5941 तक चल रहे हैं। शुक्रवार को 2013 किसानों से 178112 क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। 1 अप्रैल से अब तक कुल 7489 किसानों से 724631.69 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।