
नईदिल्ली | कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश से मुखातिब होंगे। मन की बात कार्यक्रम का यह 63वां संस्करण है। मोदी आज लोगों को कोरोनावायरस से बचाव और सुरक्षित रहने के तरीके पर समझाइश दे सकते हैं। 24 मार्च को मोदी ने देश के नाम संबोधन में 21 दिन (14 अप्रैल) तक पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया था। 22 मार्च को मोदी की अपील पर देशभर में जनता कर्फ्यू था, लेकिन शाम को कई स्थानों पर लोग सड़कों पर देखे गए थे।