
मुंबई | आज शेयर बाजार 1414 अंकों की बढ़त के साथ खुला । सेंसेक्स 5.58% या 1450.71 अंक और निफ्टी 4.91% या 373.35 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, अभी सेंसेक्स 26,173.84 अंक नीचे और निफ्टी 7,666.90 पॉइंट नीचे कारोबार कर रहा है। सोमवार को बाजार में ऐतिहासिक गिरावट आई थी। सेंसेक्स 3934.72 अंक नीचे 25,981.24 पर और निफ्टी 1,135.20 पॉइंट गिरकर 7,610.25 पर बंद हुआ था। कोरोनावायरस फैलने के कारण देश में लॉकडाउन किया जा रहा है। अब तक 30 राज्यों में ऐसी स्थिति आ चुकी है। कुछ राज्यों में कर्फ्यू लगाना पड़ा है। इस कारण बाजार में निवेशक घबराए हैं।