
लखनऊ | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देश की जनता ने अपने आप को लोकडाउन कर लिया हैं | देश के हर शहर की सड़के खाली दिखाई दे रही हैं | तो वही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हैं की जनता कर्फ्यू के लिए आगे भी तैयार रहें। आप सभी देशवासियों से अपील है कि प्रधानमंत्री जी के इस अभियान का हिस्सा बनें। अपने संयम, सजगता और जागरूकता से महामारी के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा। राजस्थान सरकार ने 31 मार्च तक राज्य में पूर्ण तालाबंदी का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभी सार्वजनिक परिवहन को रोक दिया गया है और मॉल व दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भोजन के पैकेट वितरित किए जाएंगे और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत पात्र लोगों को मुफ्त में गेहूं वितरित किया जाएगा।