Friday, October 24

पुणे, नागपुर, पिंपरी चिंचवाड़ और मुंबई में सभी दुकानें और दफ्तर 31 मार्च तक रहेंगे बंद – उद्धव ठाकरे

मुंबई | कोरोना बायरस को रोकने के लिए राजयसरकार द्वारा लगातार कई प्रयास किये जा रहे हैं इसी के चलते महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने पुणे नागपुर पिंपरी चिंचवाड़ और मुंबई की सभी दुकाने दफ्तर को 31 मार्च तक के लिए बंद करने का ऐलान किया हैं | यह फैसला भीड़ कम करने के लिए लिया गया है। आज सुबह तक महाराष्ट्र में कोरोना के 52 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पुणे और मुंबई के हॉस्पिटल्स में भर्ती 5 कोरोना पीड़ित की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी है।

इससे पहले गुरुवार को पुणे के जिलाधिकारी नवल किशोर राम ने शहर की सभी पान और रेस्टोरेंट अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है। शहर में इस समय 3000 से ज्यादा छोटे और बड़े रेस्तरां हैं। इसके अलावा शहर के सभी वीडियो पार्लर और लाटरी सेंटर भी बंद रहेंगे। हालांकि, जिला प्रशासन ने शहर में शराब और बियर की दुकानों को बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। इसपर आगे निर्णय लिया जाएगा।