Monday, September 22

बासौदा सफाई कर्मचारियों से नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष ने की चर्चा

 

गंजबासौदा
मंगलवारदोपहर गुरुगादी घटेरा धर्मशाला में नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल ने नगर की सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर परिचय लिया।

साथ ही कर्मचारी वार्डों में किस समय कार्य करते हैं कितने कर्मचारी वार्डों में कार्यरत हैं, विस्तार से जानकारी ली। स्वास्थ्य अधिकारी आरके नेमा ने सभी सफाई कर्मचारियों का परिचय कराया।

कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों से उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय, रज्जन अग्रवाल, गोविंद पटेल, जितेन्द्र मैना, महेन्द्र लोधी सहित काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद थे। c

betwaanchal news
betwaanchal news

courtesy bhaskar