
नईदिल्ली | भारत तेजी से फ़ैल रहे कोरोनावायरस से दूसरी मौत हो गयी हैं दिल्ली में संक्रमण की शिकार 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे पहले 12 मार्च को कर्नाटक में 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत संक्रमण के चलते हुई थी। दिल्ली सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित किया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐहतियातन स्कूल-कॉलेजों और सिनेमा हॉल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। बताया जा रहा हैं की दिल्ली में जिस महिला की मौत हुयी हैं वह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की भी मरीज थी। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस महिला का बेटा 5 से 22 फरवरी के बीच इटली और स्विट्जरलैंड की यात्रा पर था। वह 23 फरवरी को भारत वापस लौटा था। उसे भी कफ और सर्दी की शिकायत थी, रिपोर्ट में वह भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया था।