
भोपाल | मध्यप्रदेश में चल रही सियासी हलचल अभी भी कम नहीं हुयी हैं | कांग्रेस नेताओ का कहना हैं की अभी भी चार विधायकों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है | वही इस पूरे मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के बरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा हैं की परिजन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराये| कमलनाथ सरकार सियासी उठापटक के बाद असंतोष समाप्त करने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार कर सकती है। इससे पहले दिग्विजय और सिंधिया समर्थक कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इसके बाद सहयोगी दलों और निर्दलीय विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इसमें ऐंदल सिंह कंषाना और बिसाहू लाल सिंह का नाम शामिल है। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि लापता विधायकों के परिजन पुलिस में मामला दर्ज करा सकते हैं। सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने प्रदीप जायसवाल से इस्तीफा देने कहा है।