
गंजबासोदा |नगर के मॉडल रेलवे स्टेशन की सूची में शामिल गंजबासौदा रेलवे स्टेशन के तीनो प्लेटफॉर्म की लम्बाई लगभग 590 मीटर हैं इसकी लम्बाई के हिसाब से प्लेटफॉर्म पर बने शेड की लम्बाई कम पड़ने लगी हैं | यात्रियों की सुबिधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर शेड निर्माण का कार्य इस महीने से शुरू हो सकता हैं बर्तमान में शेड निर्माण का कार्य साँची में चल रहा हैं | इसके बाद यहाँ शुरू होना हैं | शेड खड़ा करने लोके के पिलर तैयार किये जा चुके हैं उनको यहाँ लाया जाना हैं | उनको साँची से लाने का कार्य इसी महीने शुरू हो जाएगा | नया शेड फुटओवर ब्रिज से आरपीएफ चौकी के सामने लगे स्थाई साइन बोर्ड तक बनाया जाएगा | प्लेटफॉर्म क्रमांक एक पर सत्तर लाख रूपए की लागत से जो शेड बनाया जा रहा है | इसकी लम्बाई अस्सी मीटर हैं | जबकि चौड़ाई 15 मीटर और उचाई 11 मीटर रहेगी | रेलवे अधिकारियों का कहना हैं की प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर भी शेड डिमांड उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी हैं |