
नईदिल्ली | दिल्ली हिंसा मामले में बड़ी कायमाबी हासिल करते हुए क्राइम ब्रांच ने शाहरुख नामके उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पुलिसकर्मी पर गोली तानी थी। शाहरुख पर आरोप है कि हिंसा के दौरान उसने जाफराबाद में 8 राउंड फायर किया था। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद से शाहरुख की तलाश थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसे बरेली से गिरफ्तार किया है। यही भी कहा जा रहा है कि वह बरेली से भाग गया था और शामली से गिरफ्तार किया गया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद से शाहरुख फरार था। पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स खंगाले। उसके कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। तभी पता चला कि वह बरेली में अपने परिवार के पास चला गया है। पुलिस ने यहां अपने सूत्र दौड़ाए और आखिरकार अब गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शाहरुख टिकटॉक पर भी सक्रिय रहता है। अब उसे दिल्ली लाया जाएगा और यहां पूछताछ की जाएगी।