
चायना से जन्मे कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया हैं | इस वायरस की चपेट में जो भी आ रहा हैं वह सीधा मौत का ग्रास बन रहा हैं | इस भयानक वीमारी के उपचार के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं | पर सफलता हाथ नहीं लग रही हैं | अभी तक ये वायरस सिर्फ चीन में था पर अब यह धीरे – धीरे दुनिया के अलग – अलग देश में फैलता जा रहा हैं जिससे भारत भी अछूता नहीं हैं | बताया जाता हैं भारत में अभी तक इस वायरस के पांच मरीज देखने में आये हैं |
बैसे भारत सरकार ने चीन में फसे भारतीयों को निकालने का बड़ा ही साहस भरा कार्य किया था भारत सरकार ने कोरोना वायरस निपटने के लिए अपने स्तर पर ठोस तैयारी कर राखी हैं | आज उत्तरप्रदेश सरकार ने भी सभी कम्पनियो को नोटिस देकर विदेश से आ रहे नागरिको की जानकारी देने को कहा हैं क्योँकि वायरस संपर्क मे सक्रिय हो रहा हैं | इस लिए सरकार को ऐसी एडवाइजरी जारी करनी पड़ी क्योँकि हाल में ऑस्ट्रेलिया से लौटे एक नागरिक में इस वायरस की पुष्टि की गयी हैं इसके रोकथाम के लिए डब्लूएचओ ने भी अपने प्रयास तेज कर दिए हैं | सभी देश अपने अपने नागरिको पर विशेष निगाह रखे हुए हैं और सभी का यह प्रयास हैं की कोई भी प्रभावित नागरिक अन्य किसी नागरिक के संपर्क में न आये |
एक और जहा इस वायरस से पूरी दुनिया परेशान हैं तो वही दूसरी और विश्व बाजार भी प्रभावित हो रहा हैं | इस बाजार के चलते पहले से ही आर्थिक मंदी झेल रही विश्व व्यवस्था एक और आर्थिक मंदी के लिए तैयार हो रही हैं | इस का असर सीधा – सीधा सभी देशो पर पड़ रहा हैं क्योँकि चायना से आयात और निर्यात सभी देशो में किया जाता हैं| उस व्यापार पर कोरोना वायरस का असर दिखाई दे रहा हैं | यदि इस विमारी की रोकथाम शीघ्र नहीं की गयी तो पूरी दुनिया एक बहुत बड़े आर्थिक नुकसान का गवाह बनेगी और इसका प्रभाव व्यापार के साथ नागरिको पर भी पड़ेगा |