
जयपुर | राजस्थान के जयपुर में ताड़केश्वर मंदिर परिसर में बने एक मकान में सिलेंडर फट गया। हादसे में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई है। धमाके से मकान का एक हिस्सा गिर गया। धमाके के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गयी | हादसा मकान की पहली मंजिल पर हुआ। धमाका होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। परिवार की एक महिला गैस पर चाय बना रही थी। तभी सिलेंडर के पाइप और फिर सिलेंडर ने आग पकड़ ली।यह सब इतनी तेजी से हुआ कि किसी को सोचने समझने का मौका ही नहीं मिला। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।