Sunday, October 26

बारात से लौट रही कार ट्राले से टकराई चार की मौत

जालंधर | पंजाब के जालंधर में दसूहा से होशियारपुर मार्ग स्थित गांव रंधावा के पास एक ट्राले और शादी से लौट रही कार की टक्कर ट्राले से हो गई इस टक्कर में चार लोगो की मौत हो गयी| बताया जा रहा हैं की सभी मृतक आपस में रिश्तेदार थे | पुलिस के अनुसार हादसा ट्राॅले के ड्राइवर की लापरवाही से हुआ। गांव फतेहपुर से वीरवार रात रमन कुमार की बारात गुरदासपुर के बाहमनी बहरामपुर गई थी। शादी के बाद शुक्रवार सुबह बारात वापस फतेहपुर आ रही थी। कार में दूल्हे का मौसा एएसआई सुरजीत सिंह (45), मामा का लड़का हरजिंदर सिंह, दूल्हे का छोटा भाई राजेश कुमार और दूल्हे का बहनोई मनप्रीत सिंह मोहनी थे। जब इनकी कार रंधावा के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रहे ट्राॅले से टकरा गई। घटना के बाद से पूरे परिवार में गम का माहौल हैं |