
नईदिल्ली | नईदिल्ली के पास गाजियाबद में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैं | गाजियाबाद के अर्थला की संजय कॉलोनी के मकान में पति का शव फांसी पर लटका मिला तो वही दूसरे कमरे में पत्नी और बच्चो के शव पड़े हुये थे | घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्मार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया | प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कॉलोनी में रहने वाला धीरज त्यागी (27 वर्ष), पत्नी काजल (25 वर्ष) और दो बच्चों एकता (4 वर्ष) व ध्रुव (2 वर्ष) के साथ रहता था ।
धीरज मूल रूप से बिजनौर के नयागांव के रहने वाले थे और यहां फेब्रिकेशन का बिजनेस करते थे। उनके साथ बिजनौर का ही भीम नाम का शख्स भी काम करता था। शुक्रवार को भीम और धीरज को किसी काम से जाना था। भीम उन्हें लेने घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया। भीम ने खिड़की से देखा तो धीरज का शव पंखे से लटक रहा था।
दीवार पर पेन से सुसाइड नोट लिखा गया था। लिखा था- धीरज काजल से बहुत प्यार करता था। लेकिन काजल लड़कों से फोन पर बात करती थी। इस बात के लिए उसे काफी समझाया था। काजल शराब भी पीती थी। इस पूरी कहानी की वजह काजल के भाई हैं। अंकित, टीकेंद्र, बबली। धीरज ने उन नंबरों को भी दीवार पर लिखा था, जिनसे काजल पर बात करने का आरोप है।