Sunday, October 19

धर्मों ने भारत को सद्भाव से रहना सिखाया, न कि विभाजन और शोषण करना – ममता बनर्जी

कोलकत्ता| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि धर्म का मतलब केवल बड़े-बड़े धार्मिक उपदेश देना नहीं है। यह पुरुषों को महिलाओं और बहनों का सम्मान करना सिखाता है। धर्मों ने भारत को सद्भाव के साथ रहना सिखाया, न कि विभाजन करना और शोषण करना। रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद, गुरु नानक, भगवान बुद्ध, गांधीजी, नेताजी और अन्य लोगों ने लोगों में सद्भावना का भाव भरा। कोलकाता में भारत सेवाश्रम संघ कार्यक्रम में बनर्जी ने कहा, ‘‘हम एक अखंड भारत से प्यार करते हैं, न कि एक-दूसरे को विभाजित करते हैं। हमारे यहां कई देवी-देवता हैं और हम सबकी पूजा करते हैं। पुनर्जागरण के काल से स्वतंत्रता आंदोलन तक हिंदू धर्म सार्वभौमिक है।’’