सतना| सतना के अमरपाटन किरहाई क्षेत्र में यात्रिओ से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गयी हैं इस घटना में चार लोगो के मारे जाने की खबर हैं जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं| घटना की जानकारी लगने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया हैं | हादसे की जानकारी मिलते ही सतना एसपी रियाज इकबाल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा हैं कि साधन नहीं होने की वजह से लोगों को निकालने में काफी मुश्किल आई। हादसे के आधे घंटे तक प्रशासन या पुलिस का कोई अमला मौके पर नहीं पहुंचा। ऐसे में ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे बस को सीधा किया। तब जाकर उसके नीचे दबे लोग निकाले जा सके। हालांकि इस दौरान कई लोग दम तोड़ चुके थे। आनन-फानन में लोगों ने गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।