नईदिल्ली| भले भारत ने चाँद पर सफलता न पा सका हो लेकिन दुनिया भर में भारत की स्पेस एजेंसी इसरो की तारीफ़ हो रही हैं अमेरिकन स्पेस एजेंसी नासा ने ट्वीट कर कहा की कि अंतरिक्ष से जुड़े मिशन कठिन होते हैं, लेकिन हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में चंद्रयान 2 अभियान के आपके प्रयासों की सराहना करते हैं। अपने सफर से आपने हमें प्रेरित किया है और भविष्य में हम साथ मिलकर सौर मंडल का पता लगाने के अवसरों की तलाश करेंगे।

बता दे की चंद्रयान 2 मिशन एक अत्यधिक जटिल मिशन था, जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का पता लगाने के लिए बेहतर काम किया। यह इसरो के ही पिछले मिशनों की तुलना में एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि भरा मिशन था। बताते चलें कि 22 जुलाई को इस मिशन का आगाज श्रीहरिकोटा में सतीश धवन स्पेस सेंटर से हुआ था। बता दे की इसरो की इस उपलब्धि के बाद नासा के अलावा रूस, इजरायल, यूएई, मॉरीशस, थाईलैंड, बुल्गारिया, श्रीलंका, मालदीव, भूटान और वियतनाम ने ंभी भारत और इसरो को चंद्रयान-2 की सफलता के लिए बधाई दी है।
