
नईदिल्ली| बरिष्ठ बकीलो में से एक एबं भाजपा नेता श्री रामजेठमलानी जी का 96 बर्ष की उम्र में निधन हो गया हैं, उनका जन्म 14 सितंबर 1923 को सिंध प्रांत में हुआ था। उन्होंने महज 18 साल की उम्र में ही वकालत करना शुरू कर दिया था। राम जेठमलानी लंबे समय से बीमार थे. राम जेठमलानी लगभग एक हफ्ते से बहुत ज्यादा बीमार थे और अपने बेड से भी नहीं उठ पा रहे थे. बीमारी के कारण बेहद कमजोर भी हो गए थे.
जेठमलानी के बेटे महेश ने बताया कि उनका (राम जेठमलानी) अंतिम संस्कार आज शाम लोधी रोड श्मशान में किया जाएगा. राम जेठमलानी मुंबई से भाजपा के टिकट पर छठवीं और सातवीं लोकसभा में संसद के सदस्य चुने गए थे। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वह केंद्रीय कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री भी रहे। बाद में साल 2004 में वह अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ लखनऊ से आम चुनाव में खड़े हुए थे।
