Thursday, October 23

दिग्विजय सिंह परदे के पीछे नहीं फ्रंटफुट पर खेलते हैं-पीसी शर्मा

भोपाल| मध्यप्रदेश सरकार के वनमंत्री उमंग सिघार द्वारा लगातार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिज्विजय सिंह पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं, वनमंत्री सिंघार पिछले दो दिन से दिग्विजय सिंह पर आरोप लगा रहे हैं, पहले सिंघार ने कहा था की दिग्विजय सिंह पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे हैं उसके अगले ही दिन उन्होंने फिर दिग्विजय सिंह पर रेत और शराब बिक्री का आरोप लगाया।

दिग्विजय सिंह पर इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद अब उनके बचाव में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा आ गए हैं. उन्होंने दिग्विजय सिंह का बचाव करते हुए कहा की सिंह परदे के पीछे नहीं फ्रंटफुट पर खेलते हैं। वे प्रदेश के दस साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं और जनता के हितों की बात करते हैं। हमें विषय बताते हैं और हम वे काम भी करते हैं। सरकार कमलनाथ ही चला रहे हैं। इसी तरह कुछ अन्य मंत्री दिग्विजय के पत्र लिखकर अपने पत्रों पर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगने को जायज ठहरा रहे हैं