Thursday, October 23

7 सितंबर की रात चांद पर उतरेगा लैंडर

बेंगलुरु | भारत का चंद्रयान-2 शनिवार को एक बड़ा मुकाम हासिल करेगा और चांद की दक्षिणी सतह पर उतरेगा। इस लैंडिंग के साथ ही भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा वहीं इसके दक्षिणी हिस्से में उतरने का इतिहास रचेगा। भारत के इस मिशन पर पूरी दुनिया की नजरें और और अगले चार दिन इसके लिए बेहद अहम होंगे। सोमवार को दोपहर करीब 1.15 बजे चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से लैंडर “विक्रम” अलग हो गया। पांच दिन बाद जब यह चाँद की अब तक अछूती सतह दक्षिण ध्रुव पर उतरेगा तब विक्रम में विराजित रोवर “प्रज्ञान” बाहर निकलेगा और वह चंद्रमा पर घूम-घूमकर इसरो के धरती पर स्थित मिशन कंट्रोल को संदेश व चित्र भेजेगा।