Wednesday, October 22

रेत और शराब के धंधे में लिप्त है दिग्विजय – उमंग सिंघार

भोपाल | मध्यप्रदेश सरकार के बन मंत्री उमंग सिंघार ने लगातार दूसरे दिन कांग्रेस के बरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। इस बार बनमंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगते हुए कहा की वे (दिग्विजय सिंह) रेत और शराब कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। उनका होशंगाबाद से रेत का धंधा चल रहा है। वन मंत्री सिंघार यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने कहा कि आरपार की लड़ाई है। दिग्विजय सिंह खुद उल्टे-सीधे धंधे कर रहे हैं, हमारे काम नहीं हो रहे हैं। भाजपा के समय से जमे अधिकारियों को अब तक नहीं हटाया गया है। परिवहन आयुक्त पद पर एक ही अधिकारी सात साल से जमा हैं।

इससे एक दिन पहले भी बनमंत्री उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर परदे के पीछे से सरकार चलने का आरोप लगाया था.मुख्यमंत्री कमलनाथ का इस मामले में कहना कि प्रदेश की जनता जानती है कि सरकार कौन चला रहा है। सिंघार के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस आलाकमान से मांग की है कि उसे हस्तक्षेप कर यह तय करना चाहिए कि सरकार कौन चलाए।