Sunday, October 19

बजरंग दल और भाजपा आईएसआई से पैसा ले रही हैं – दिग्विजय सिंह

नईदिल्ली| अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एबं कांग्रेस के बरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह जी बिपक्ष को घेरने के चक्कर में खुद घिर गए हैं उन्होंने एक बार फिर आरएसएस और विवादित बयान दे दिया है जिसके बाद बह बिपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा की पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए, वे सब बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी के हैं।

आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी विचारधारा की लड़ाई भाजपा से है, संघ से है। जिन्होंने भारत की आजादी के संघर्ष में भाग नहीं लिया। हमें वो राष्ट्रीयता का सबक सिखाना चाहते हैं। कहां थे यह लोग 1947 से पहले। कहां थे यह लोग, जब आजादी की लड़ाई में भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान ने फांसी का फंदा चूमा।