भोपाल | प्रदेश में लगभग मानसून लगभग खत्म होने को हैं, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। उसके प्रभाव से शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश में कई स्थानों पर झमाझम बरसात का दौर शुरू होने की संभावना है।मानसून ट्रफ वर्तमान में प्रदेश के गुना और सीधी से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। साथ ही गुरुवार को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने से शुक्रवार से प्रदेश में एक बार फिर अच्छी बरसात का दौर शुरू होने की संभावना है।