Tuesday, October 21

इनामी बदमाशों को पुलिस ने किया ढेर

नरसिंहपुर| जबलपुर के दो नामी अपराधियों को नरसिंहपुर पुलिस ने मार गिराया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों का नाम विजय पिता बच्चू यादव और समीर खान बताए जा रहे हैं। इन पर जबलपुर के कांग्रेस नेता राजू मिश्रा और कुक्कू पंजाबी की हत्या का भी आरोप था। इस मुठभेड़ में एएसपी राजेश तिवारी, गोटेगांव टीआई प्रभात शुक्ला और एक प्रधान आरक्षक भी घायल हुए हैं। जबलपुर के कोतवाली थाने ने इन दो बदमाशों के खिलाफ इनाम का ऐलान किया हुआ था। विजय यादव के बारे में जानकारी देने पर तीस हजार और समीर खान के बारे में बताने पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। विजय यादव लंबे वक्त से फरार चल रहा था। वो जबलपुर के गोरखपुर इलाके का रहने वाला था। इस पर हत्या, आर्म्स एक्ट के अलावा कई और संगीन धाराओं में मामले दर्ज थे।