Wednesday, October 22

अमित शाह करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाको का दौरा

नईदिल्ली | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक में बाद प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे देश के विभिन्न राज्यों में हुई भारी बारिश के चलते 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई हैं। भारी बारिश की वजह से महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल सबसे ज्यादा प्रभावित रहे हैं। इन राज्यों में रह रहे लाखों लोगों को मजबूर होकर अपना घर छोड़ना पड़ा। केंद्र सरकार की ओर से आ रही अपडेट के अनुसार 200 से अधिक दलों को बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए लगाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक बेलागावी जिले में बाढ़ का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वे करेंगे। वहीं, कोस्टगार्ड ने अपने ट्वीट में 3 राज्यों में फंसे हुए 2,200 नागरिकों को बचाने की जानकारी दी है। वहीं, कर्नाटक में लगभग 24 लोगों के मारे जाने और 9 लोगों के लापता होने की खबर है। इसी तरह से सूबे में 600 राहत कैंप बनाए गए हैं, जिनमें 1,61,000 लोगों को शिफ्ट किया गया है।