Wednesday, October 22

अश्लील वीडियो शेयर करने पर कांगेस नेता गिरफ्तार

बिलासपुर|बीते दिनों कांग्रेस के जिला संयुक्त सचिव पवन दुबे ने एक युवती का अश्लील वीडियो इस ग्रुप में शेयर कर दिया, जिसमें लिखा था ”अनुच्छेद 370 हटने के बाद आया पहला रुझान।” जिसके बाद वीडियो शेयर होते ही हड़कंप मच गया वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस नेता की मुसीबत बढ़ गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर में कांग्रेस नेता पवन दुबे ने एक अश्लील वीडियो पार्टी के व्हाट्सअप ग्रुप में शेयर कर दिया था,

जिससे नाराज होकर पार्टी की स्थानीय महिला नेताओं शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता पवन दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए इसे ग्रुप से हटाकर माफी मांगने की मांग की, लेकिन दुबे ने वीडियो डीलिट करने और माफी मांगने से इंकार कर दिया। तब महिला नेताओं ने अश्लील वीडियो डालने की शिकायत दर्ज कराई। गौरेला थाने ने आरोपी आरोपी पवन दुबे के खिलाफ धारा 292 और आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया हैं |